Employees Diwali Bonus :अगर आप कर्मचारी हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, हाल ही में राज्य सरकार ने कर्मचारियों के दिवाली बोनस का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा… इतना पैसा कर्मचारियों के खाते में आएगा।
HR Breaking News, Digital Desk-दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा। साथ ही दिवाली से ठीक पहले दिए जा रहे इस बोनस ने कर्मचारियों की दिवाली की खुशियों को दोगुना कर दिया है।
7,000 रुपये बोनस की घोषणा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिवाली से पहले दिल्ली सरकार के सभी ग्रुप ‘बी’ गैर-राजपत्रित और ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों के लिए 7,000 रुपये के बोनस की घोषणा की। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के 80,000 कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है।
VISVAS Yojana 2023 :अब 4 लाख रूपए तक का स्व-सहायता समूह प्राप्त करे आसानी से, (पूरी जानकारी)
56 करोड़ रुपये आवंटित
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के बोनस के लिए 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश की है और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखेगी।
उन्होंने कहा, ‘दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। इस त्योहारी महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों को 7000 रुपये का बोनस दे रहे हैं। सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को अग्रिम दिवाली की शुभकामनाएं।
दिल्ली सरकार के कर्मचारियों की भूमिका अहम
केजरीवाल ने कहा कि यह त्योहारों का महीना है। दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि में जो काम किए हैं, उनमें दिल्ली सरकार के कर्मचारियों की सबसे अहम भूमिका रही है। उनकी मेहनत की वजह से हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल रहे हैं।